कोरोना के इस मुश्किल घडी में अभिभावक परेशान, निर्मला कान्वेंट में कराएं निशुल्क नामांकन

0

कोरोना के इस मुश्किल घडी में अभिभावक परेशान, निर्मला कान्वेंट में कराएं निशुल्क नामांकन

जहा हर कोई कोरोना काल में परेशां नजर आया है इसी बिच किसी ने तो आगे बढ़ कर कुछ मदद करने की सोची
रांची शहर के निर्मला कान्वेंट हाई स्कूल एदलहातू में सोमवार को दूरी बनाओ, कोरोना भगाओ विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांच से लेकर दस तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से शारीरिक दूरी बनाने, सही तरीके से मास्क पहनने और सैनिटाइजर के प्रयोग करने को लेकर लोगों से अपील की। स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना ने सभी को परेशान कर रखा है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र में बच्चों का निश्शुल्क नामांकन लिया जाएगा। आर्थिक तौर पर परेशान अभिभावक बच्चों का नए सत्र में नामांकन करा सकते हैं। नामांकन शुल्क पूरी तरह माफ है। प्राचार्य ने कहा कि कोरोना के प्रति जागरूकता ही बचाव है
हम गाइडलाइन का पालन करें तो इस महामारी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग नियम का पालन करते हुए खुद पर विश्वास रखें कि हम कोरोना से जीतेंगे। स्कूल की सचिव सीमा शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।