दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया, CM अरविन्द केजरीवाल ने कहा संक्रमण के खिलाफ ये आखिरी हथियार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगले सोमवार (3 मई) सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है। इससे पहले दिल्ली में 19 अप्रैल को रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था, जो 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक चलना था।
केजरीवाल ने एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी का मसला उठाया। 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की गई है, ये अलॉटमेंट भी पूरा हमारे पास नहीं पहुंच रहा है। हमारी रोज की जरूरत 700 मीट्रिक टन की है। केजरीवाल ने कहा कि हमने एक हफ्ते का लॉकाडाउन लगाया था, जो कल सुबह 6 बजे खत्म हो रहा था। ये आखिरी हथियार था कोरोना के खिलाफ, लेकिन अभी भी संक्रमण कम नहीं हो रहा है। हमने सभी से बात की और सबका कहना है कि लॉकडाउन लगाना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर 36-37% तक पहुंच गई। 1-2 दिन में इसमें कमी आई है और ये 30 के नीचे आई है।



