रांची: भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बबूलाल मरांडी पहुंचे रांची के कोतवाली थाना और पुलिस को कड़ी चेतावनी दी ।भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह’त्या को लेकर , भाजपा कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा में और कोतवाली थाना में भाजपा ने जमकर विरोध किया है। दरअसल रांची बंद के दौरान पुलिस प्रशासन कई भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के एक्स हैण्डल पर लिखा गया”आज पहले सुबह रांची पुलिस ने मुझे बिना कारण बताएं घर से गिरफ्तार कर लिया।भाई अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ शांतिपूर्वक बंद का आह्वान है।जनता से आह्वान है कि इस बंद को अभूतपूर्व सफल बनाएं और रांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके।” भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मरांडी ने लिखा”अन्याय के खिलाफ खड़े रहना अपराध कब से हो गया?टाइगर अनिल महतो की निर्मम हत्या पर न्याय की मांग करना अगर गुनाह है, तो यह गुनाह भाजपा का हर कार्यकर्ता करेगा! भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हेमंत सरकार के कुशासन की जड़ें खोद देंगी।”नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कोतवाली थाना पहुंचे और जिला अध्यक्ष वरुण साहू की गिरफ़्तारी का कारण पूछा। उन्होंने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पारदर्शिता की मांग की और जल्द से जल्द उचित जवाब देने की अपील की।




