गिरिडीह में मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है।आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आमजनों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बड़डीहा, पचंबा, मधुबन, चिरकी एवं धनवार में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण गया।12 लीटर खराब खाद्य तेल एवं 9.5 किलोग्राम अवमानक मिठाई नष्ट कराई गई।धनवार में 16 प्रतिष्ठानों की जांच, बिना वैध खाद्य लाइसेंस कारोबार करने वाले 7 संचालकों को नोटिस।3 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं वैध लाइसेंस संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने कहा है कि जिला प्रशासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि आमजनों के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




