रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निवारण के कड़े निर्देश दिए। नेमरा में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जमीन विवाद, स्वास्थ्य इलाज, रोजगार, बिजली और मुआवजे से जुड़ी विभिन्न मांगें व शिकायतें रखीं.




