रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अक्टूबर बुधवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। माता रूपी सोरेन के जाने के शोक के इस समय में भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जन-सेवा के अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए नेमरा में जुटे लोगों से की समस्याओं को सुना. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।


