रांची: श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखंड ने आगामी त्योहार ईद, सरहुल एवं रामनवमी के मद्देनजर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा सभी जिलों को राज्य में आगामी त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, जुलूस के मार्गों के भौतिक सत्यापन, धार्मिक स्थलों एवं जुलूस का ड्रोन से मॉनिटरिंग करने, वैसे जिले जहाँ पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई हैं, उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने एवं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन करते हुए अग्रतर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने, वी०वी०आई०पी० मूवमेंट में प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने, जिला नियंत्रण कक्ष को अधिक प्रभावी रूप से कार्य करने तथा हॉट-स्पॉट जगहों को चिन्हित कर उस पर विशेष निगरानी रखने हेतु सभी वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया।




