कैप्टन स्मित मच्छार UAE के प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद II (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित

0
Captain Smit Machhar

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद II (प्रथम श्रेणी)’ सम्मान से फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और उनके चालक दल को सम्मानित किया गया है।UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने अक्टूबर 2026 में इस सम्मान की घोषणा की, जिसे दुबई के क्राउन प्रिंस और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक समारोह के दौरान क्रू मेंबर्स को प्रदान किया।

बता दें कि 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में एक बेहद गंभीर और आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई थी। कैप्टन स्मित मच्छार स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अद्वितीय व्यावसायिकता, साहस और संयम का परिचय देते हुए विमान में सवार सभी 174 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान सुरक्षित बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here