रांची:भारी बारिश की चेतावनी,रांची ऑरेंज जोन में,28-29 अक्टूबर को स्कूल रहेंगे बंद

0
ranchi dc manjunath bhajantree

रांची : चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवाएं, गर्जन-वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूल को दो दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है.रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने एक्स पर कहा, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड, राँची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखण्ड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस क्रम में राँची जिले को ऑरेंज जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है तथा तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी का ध्यान रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

उक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत निम्नलिखित निर्णय लिया गया है:

  1. राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा सभी निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 28.10.2026 एवं 29.10.2026 को स्थगित रहेगा।
  2. यदि किसी निजी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से स्वयं निर्णय ले सकता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी।
  3. सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) तथा निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिका उपरोक्त तिथियों को विद्यालय में उपस्थित होकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।
  4. राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में ई-विद्यावाहिनी पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here