खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने रांची में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

0
aditya sahu

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को समझना होगा कि देश की जनता ऐसी ओछी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री जी का अपमान देश की जनता का अपमान करने की मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को अपने इस अमर्यादित आचरण के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here