आज रांची बंद के आह्वान के बीच कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने साथ थाने उठाकर ले गई है.जिसका भाजपा ने जमकर विरोध किया. इसके अलावा आज विधानसभा में भी भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला .आज भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के एक्स हैण्डल पर जानकारी देते हुए लिखा गया”आज पहले सुबह रांची पुलिस ने मुझे बिना कारण बताएं घर से गिरफ्तार कर लिया।भाई अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ शांतिपूर्वक बंद का आह्वान है।जनता से आह्वान है कि इस बंद को अभूतपूर्व सफल बनाएं और रांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके।” वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मरांडी ने लिखा”अन्याय के खिलाफ खड़े रहना अपराध कब से हो गया?टाइगर अनिल महतो की निर्मम हत्या पर न्याय की मांग करना अगर गुनाह है, तो यह गुनाह भाजपा का हर कार्यकर्ता करेगा! भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हेमंत सरकार के कुशासन की जड़ें खोद देंगी।”



