झारखंड में कोराेना प्रलय :राज्य में मिले 5961 नए काेराेना पॉजिटिव, 130 मरीजों ने तोड़ा दम 4665 लाेग स्वस्थ भी हुए

0

झारखंड में कोराेना प्रलय :राज्य में मिले 5961 नए काेराेना पॉजिटिव, 130 मरीजों ने तोड़ा दम 4665 लाेग स्वस्थ भी हुए

झारखंड में पिछले 24 घंटे में फिर 5961 नए मरीज मिले। 130 लाेगाें की माैत भी हुई। हालांकि राहत की बात है कि 4665 लाेग ठीक भी हुए। स्वस्थ हाेने वालाें में पूर्वी सिंहभूम के 959 और रांची के 663 लाेग हैं। शुक्रवार काे मिले मरीजाें में सबसे ज्यादा 1297 संक्रमित रांची में मिले। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 1003 और हजारीबाग में 629 संक्रमित मिल। 45 माैतें भी रांची में हुईं। धनबाद में 13, पूर्वी सिंहभूम में 12, बाेकाराे में 8, देवघर व लाेहरदगा में 6-6, खूंटी में 5, लातेहार में 4 लोगों की जान गई।

18-44 साल के लाेगाें की संख्या करीब एक कराेड़ 57 लाख 36 हजार  18 साल से अधिक उम्र के लाेगाें के टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली थी। इसके लिए करीब 253 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन वैक्सीन निर्माता कंपनियाें ने वैक्सीन उपलब्ध कराने से हाथ खड़े कर दिए। वैसे सरकार इस काेशिश में है कि 20 मई तक वैक्सीन मिल जाए।