झारखण्ड जमशेदपुर डॉक्टर, पत्रकार सहित 13 की मौत, एक हजार से अधिक मिले पॉजिटिव
शुक्रवार को एनएमएल के एक डॉक्टर व शहर के एक जाने-माने पत्रकार की मौत भी कोरोना से हो गई। डॉक्टर साकची निवासी हैं, जबकि पत्रकार मानगो निवासी हैं। इसके अलावे 11 और लोगों की जान चली गई।
सोनारी निवासी (55) पुरुष, बारीडीह निवासी (66) महिला, कदमा निवासी (45) पुरुष, कदमा निवासी (69) पुरुष, मानगो निवासी (53) पुरुष, भुइयांडीह निवासी (85) पुरुष, टेल्को निवासी (75) महिला, सोनारी निवासी (66) पुरुष, सोनारी निवासी (57) पुरुष, जुगसलाई निवासी (55) पुरुष, टेल्को निवासी (55) महिला, मानगो निवासी (71) महिला शामिल हैं। सोनारी में 48 घंटे के अंदर कुल नौ लोगों की मौत हुई है। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है।
पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल चार हजार 612 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 1003 लोग संक्रमित मिले। सबसे अधिक कदमा, सोनारी, मानगो, टेल्को के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हजार 500 हो गई है। इधर, चार हजार 367 लोगों का नमूना लिया गया।



