दूसरे राज्यों से झारखंड आने वालो के लिए जरुरी सुचना, सरकार ने जारी किया है यह आदेश
झारखंड सरकार ने नया आदेश जारी किया है। अब देश के दूसरे प्रदेशों से झारखंड आने वाले सभी लोगों का काेविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि अन्य प्रदेशों से झारखंड आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें सात दिनों तक एकांतवास (क्वारंटाइन) में रहना होगा।



