झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू लॉकडाउन की वापसी
राज्य में गुरूवार से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई है। लोगो से अनुवेदन है की घर में रहे सुरक्षित रहे। राजधानी रांची में नियमों के अनुपालन को लेकर सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम मुस्तैद दिखी। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। फ्लैग मार्च कर पुलिस लॉकडाउन का अनुपालन करवाएगी। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है। मेन रोड सहित अन्य इलाकों में किया जाएगा फ्लैग मार्च। सभी कोई से हमारी निवेदन है की घर पे रहे अपने को और अपनों को सुरक्षित रखने की पुरजोर कोसिस करे।



