रेमडेसिविर न लेने की सलाह ,यह इंजेक्शन कोरोना मरीजों के लिए अनुउपयोगी साबित , एनएमसीएच ने लगाई रोक

0

रेमडेसिविर न लेने की सलाह ,यह इंजेक्शन कोरोना मरीजों के लिए अनुउपयोगी साबित , एनएमसीएच ने लगाई रोक

कोरोना मरीजों को देने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिल रहा है और परिजन इंजेक्शन के लिए अस्पताल से लेकर दवा दुकानों तक खाक छानते फिर रहे हैं। एनएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर विनोद सिंह ने आदेश निकाल दिया है कि कोविड मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपयोगिता नहीं है। इस बात की पुष्टि रिसर्च में भी हो चुका है कि यह इंजेक्शन कोठिंड में कारगर नहीं है। इसके बावजूद इसे लेकर पैनिक क्रिएट हो रहा एक एक मरीज के लिए डॉक्टर 7 से 8 इंजेक्शन देने का पर्चा लिख रहे हैं।

इससे पहले शोध में भी यह साबित हो चुका था कि इस इंजेक्शन की एआरडीएस रोकने में कोई भूमिका नहीं है। जबकि डाक्टरों की माने तो यह इंजेक्शन ऑक्सीजन लेवल घटने यानि 90 से नीचे पहुंचने पर दी जाती है, ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।

अब एनएमसीएच के अधीक्षक के पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर जल्द आदेश जारी कर सकता है और चिकित्सकों से इसे लेने की सलाह न देने की अपील करेगा।