देवघर :निर्वाचन कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी0एल0ओ0 और बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर को शत प्रतिशत मतदाताओं को जोड़ने एवं त्रुटि निराकरण के उद्देश्य से डीसी ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दुबारा सही तरीके से हाउस टू हाउस सर्वे करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी को अवगत कराया कि हाउस टू हाउस सर्वे करने का मुख्य उद्देश्य से है कि प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य का सत्यापन कर परिवारवार विवरण बीएलओ रजिस्टर में दर्ज किया जा सके। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का कोई भी पात्र नागरिक जिनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है। यदि पाया जाता है तो फार्म 06 भरकर निर्वाचन नामावली में शामिल कराया जाएगा। आगे निर्वाचक नामावली में शामिल मृतक, डुप्लीकेट, स्थायी रूप से शिफ्टेड मतदाताओं का चिह्नांक किया जाएगा। उसके लिए प्रारूप 07 प्राप्त कर निर्वाचक नामावली से विलोपित किया जाएगा। इसी प्रकार निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, पिता व पति का नाम, मकान संख्या, आयु, लिग, फोटो का शुद्ध कराने के लिए प्रारूप 08 पर आवेदन किया जाएगा। आगे घर घर सर्वे के दौरान जिन क्षेत्रों में अधिक मतदाता छुटे हुए है या त्रुटि निराकरण को लेकर समस्या है उन क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए विशेष कैम्प का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया।



