रांची/ नई दिल्ली:झारखंड सरकार ने औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के होटल ताज में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (बी2जी) सत्र की अध्यक्षता करते हुए राज्य का डिजिटल और औद्योगिक रोडमैप प्रस्तुत किया।बैठक में निवेशकों, उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने तथा झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों पर चर्चा की गई। इस पहल को राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की। दोनों पक्षों के बीच झारखंड में निवेश को गति देने और वैश्विक साझेदारी के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।




