पलामू : पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित शिविर में कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में आये लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया । सीएम ने कहा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पलामू जिला आया हूँ।पूरे राज्यभर में लगभग 1 महीने तक इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि आपके क्षेत्र में लग रहे शिविर में पहुँचकर राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।झारखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में आज पलामू पहुंचा। अभियान को लेकर शहर और गांव दोनों पर हमारी नजर बनी हुई है। लोगों को कुछ योजनाओं का तुरंत लाभ मिल रहा है और कुछ में आवेदन स्वीकार कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।मैं जहां जा रहा हूँ लोग कह रहे हैं कि वर्तमान सरकार से पहले कोई पदाधिकारी पहले हमारे गांव-पंचायत नहीं जाते थे। आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाखों लोगों को उनके द्वार पर योजनाओं का लाभ मिला है।पूर्व की डबल इंजन की सरकार में लोगों को हक़-अधिकार नहीं मिल पाता था। कभी कोई पदाधिकारी गांव-पंचायत नहीं जाता था। किसी भी वर्ग के लिए काम नहीं होता था। लोगों को हमारी सरकार से कई आशाएं हैं। उसी की पूर्ति हेतु मैं काम कर रहा हूँ। विपक्ष के लोग राज्यभर में लगने वाले इन शिविरों में नहीं जा रहे हैं। इस शिविर में आने के लिए उन्हें निमंत्रण भी दिया गया था, तब भी वे नदारद हैं। क्या ये गरीब-गुरबा को मदद नहीं पहुंचा सकते? अगर ऐसा है, तो विपक्ष के साथ न आदिवासी है, न गरीब है, न दलित है, न पिछड़ा है, न किसान, मजदूर, न युवा, और न महिला है। उनके साथ सिर्फ पूंजीपतियों का जामवाड़ा है।



