बीजेपी नेताओं से मुलाक़ात पर धोनी के राजनीति में एंट्री की अटकलें 

0

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में 30 नवंबर, 2023 दिन गुरुवार को झारखंड प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सह पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह और कांके के बीजेपी विधायक समरी लाल से मुलाक़ात की . इनकी मुलाकात की ये तस्वीर अब वाइरल हो रही है .ये तस्वीर तब ली गई जब बीजेपी नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए बीजेपी नेता रांची एयरपोर्ट गए हुए थे.धोनी वीआईपी लाउंज में पहुंचकर अपनी फ्लाइट का इंतज़ार कर रहे थे. इसी दौरान बीजेपी के नेताओं ने धोनी के साथ तस्वीर खिंचाई. हालांकि कई लोगों के मन में ये भी प्रश्न उठाने लगा है कि क्या धोनी राजनीति में अपना कदम रखने जा रहे हैं या बीजेपी से ये मुलाकात महज एक इत्तेफाक  है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here