गिरिडीह:आज भाजपा गिरिडीह जिला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। भाजपा का कहना है कि देश में अराजकता के माध्यम से रिजीम चेंज का सपना देखने वाली इंडी ठगबंधन के षड्यंत्रों के विरुद्ध इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्रहित में एकजुटता का संदेश दिया गया।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, विधायक मंजू कुमारी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जय प्रकाश वर्मा सहित वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




