रांची: झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ ने राज्य के नागरिकों से भूमि संबंधी शिकायतों और विवादों को सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय सीधे उनके आधिकारिक ईमेल पर भेजने की अपील की है।उन्होंने कहा कि जमीन/भूमि से जुड़े संवेदनशील मामलों का त्वरित, पारदर्शी और वैधानिक समाधान ईमेल के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। ईमेल से प्राप्त शिकायतों को संबंधित जिले के अधिकारियों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी।
मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर लिखा : यदि आपके पास भूमि संबंधी कोई भी मामला, शिकायत या सुझाव है, तो कृपया उसे सीधे हमारे आधिकारिक ईमेल पर साझा करें।आपके दस्तावेज़ और विवरण पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।आपके मामले की प्रगति की निगरानी व्यवस्थित रूप से की जा सकती है।अपनी शिकायत ईमेल करते समय अपना नाम, संपर्क नंबर, संबंधित जिले का नाम और मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज (यदि हों) अवश्य संलग्न करें।
मंत्री दीपक बिरुआ ने आधिकारिक ईमेल शेयर किया है : biruadeepak1@gmail.com




