कोडरमा :आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित करने के अतिरिक्त बच्चियों के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न स्टालों के माध्यम से आमजनों के आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादित कर सुयोग्य लाभुकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।



