चंपई सोरेन: मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल 2 साल से बन कर तैयार है, सरकार उसे शुरू ही नहीं करना चाहती,नगड़ी में आदिवासियों-मूलवासियों की जमीन कब्जाई जा रही

0
champai soren

रांची: भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने आज रांची में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (झारखंड) की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पेश राजनीतिक प्रस्ताव पर अपना विचार रखा। झारखंड में जो सरकार चल रही है, उसका एकमात्र उद्देश्य लुट-खसोट, भ्रष्ट्राचार एवं घोटाले करना है।झारखंड में छात्रों को कई वर्षों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है, बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कई महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है, लेकिन राज्य सरकार युवाओं का भविष्य (सरकारी नौकरियां) बेचने में व्यस्त है। JPSC-JSSC के मुद्दे पर इस सरकार ने सीआईडी के जरिए हाईकोर्ट तक को गुमराह करने का दुस्साहस किया।राज्य में 9,827 स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक हैं, जिसके वजह से 4.40 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिलता, अस्पतालों में ना दवा है, ना डॉक्टर, ना ही जाँच की सुविधा, लेकिन सरकार बयानबाजी में व्यस्त है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल 2 साल से बन कर तैयार है, लेकिन सरकार उसे शुरू ही नहीं करना चाहती है।नगड़ी में आदिवासियों-मूलवासियों की जमीन बिना अधिग्रहण, पुलिस के दम पर कब्जाई जा रही है, प्रदेश में CNT-SPT Act का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, संथाल परगना में घुसपैठिये 30 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर चुके हैं।

हमारा मानना है कि झारखंड में SIR सिर्फ चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जल- जंगल- जमीन बचाने की लड़ाई है। कोल्हान के कपाली में आदिवासियों- मूलवासियों की जमीन छीन कर, वहाँ घुसपैठियों की कॉलोनी बना दी गई। हमारा संविधान सिर्फ भारतीय नागरिकों को वोट देने का अधिकार देता है, और एसआईआर के दौरान इसका अनुपालन किया जा रहा है।MMDR संशोधन पर सवाल उठा रहे ये लोग वास्तव में बालू घाट चलाने तक में सक्षम नहीं हैं। यहाँ 302 बालू घाटों की नीलामी हुई, लेकिन उसमें सिर्फ 14 चालू हो पाए। दरअसल इन्हें राजस्व से कोई मतलब नहीं है, बल्कि ये सेस लगा कर ये लोग खनिजों की कीमत इतनी बढ़ा रहे हैं ताकि कारोबारियों के पास अवैध खनिज खरीदना ही एकमात्र विकल्प रह जाए। सरकारी स्तर पर अवैध व्यापार को संरक्षण देने का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री Saudan Singh, प्रदेश प्रभारी Gajendra Singh Patel, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा , एवं मधु कोड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here