जामताड़ा मामले पर मरांडी: मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है,मुख्यमंत्री जी CBI जांच का आदेश दें

0
babulal marandi

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा में विद्यासागर-मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय रॉकी मंडल और 17 वर्षीय नाबालिग शाजिया खातून के शव मिले हैं। दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (23 अक्टूबर 2026) की शाम को रॉकी और नाजिया ने गांव के ही समीप स्थित दुर्गा मंदिर में छिपकर शादी कर ली थी। सामाजिक व पारिवारिक बंधनों के बावजूद दोनों ने एक होने का फैसला किया था। शादी करने के बाद दोनों ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टेटस लगाया था। उस स्टेटस में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर करते हुए लिखा था कि “हमें जहां भी दफनाना, साथ-साथ दफनाना”।इंस्टाग्राम पर यह स्टेटस अपलोड करने के कुछ ही समय बाद, शनिवार सुबह दोनों के क्षत-विक्षत शव विद्यासागर और मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर पाए गए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CBI जांच का आदेश देने को कहा है.

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,जामताड़ा में नवविवाहित हिंदू समुदाय के युवक और मुस्लिम समाज की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला अत्यंत दुखद और गंभीर है।प्रथम दृष्टया यह मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है। यदि ऑनर किलिंग का मामला है, तो यह केवल दो जिंदगियों की हत्या नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मानवीय अधिकारों पर भी क्रूर प्रहार है। जामताड़ा पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी गहनता से जांच करे, ताकि इस घटना की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बचने का मौका न मिले।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए CBI जांच का आदेश दें, ताकि किसी भी दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर सच्चाई सामने आए और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here