पटना, स्टेट ब्यूरो। बिहार के भू-राजस्व मंत्री रामसूरत राय के पटना के गांधी मैदान में फरिया लेने वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व विधायक तेज प्रताप यादव तेजप्रताप यादव ने भी पलटवार किया है। ने भी पलटवार किया है। शुक्रवार को उन्होंने मंत्री रामसूरत राय को गुंडा करार दिया। पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार के अधिसंख्य मंत्रियों पर आरोप लगाया कि किसी को काम तो करना नहीं है, सारे सदन में आकर बकबक करते हैं। विपक्ष को बोलने तक नहीं दिया जाता है।
गुंडागर्दी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने दी जाएगी
तेज प्रताप यादव ने कहा कि यहां तक कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जब बोलने के लिए खड़े होते हैं, तब सत्ता पक्ष के सदस्य बौखला जाते हैं।वे जनहित के सवालों पर तिलमिला जाते हैं। तेज प्रताप ने दावा किया कि मंत्रियों की गुंडागर्दी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने दी जाएगी। जनता सब समझ चुकी है। सबको सबक मिल जाएगा।
सम्राट चौधरी तो एक कदम और आगे बढ़ गए
तेज प्रताप ने अपने आरोपों को प्रमाणित करने के लिए विधानसभा की कार्यवाही का उदाहरण दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को ही बुरा-भला कह दिया। सदन में ही मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को कह दिया कि व्याकुल मत होइए। पूरे देश ने मंत्री के उस बयान को सुना।
विधानसभा अध्यक्ष हो गए थे नाराज
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सदन में व्याकुल मत होइए कह दिया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सदन में व्याकुल मत होइए कह दिया था।



