रांची पुलिस ने मॉब लीचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है. जिसमें पुलिस की ओर से अपील की गई है कि किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें. किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट कतई नहीं करें. किसी भी तरह की सूचना आये तो पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
आपको बता दें कि हाल ही में रांची में सामने आई मॉब लिंचिंग से संबंधित दो घटनाएं और भीड़ द्वारा मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है. साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. जागरूकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है.



