घर से अगवा कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जुएल लोमगा की हत्या, पुलिस ने कब्र निकलवाई लाश

0

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बुडूंगकेल गांव निवासी के जुएल लोमगा की गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने घर से अगवा कर हत्या कर दी।मृतक लोमगा का घर पोड़ाहाट जंगल के सुदूरवर्ती गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुडूंगकेल में है।एसपी अजय लिंडा ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बुडूंगकेल के 60 वर्षीय जुएल लोमगा की हत्या कर दी गई है।घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर गुदड़ी पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान गांव पहुंचे और मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि जुएल लोमगा की हत्या कर शव को दफना दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में गड्ढा खोद कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसपी ने बताया कि घटना आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है।

घर से अज्ञात युवकों ने किया था अगवा

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब दस बजे कुछ अज्ञात युवकों ने घर में आवाज देकर बुलाया और जुएल लोमगा को साथ ले गए। सुबह परिजनों ने जब खोजबीन की तो घर के समीप स्थित कारो नदी के किनारे कपड़े व चप्पल देखे।जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।शांत स्वभाव के थे जुएल
जुएल लोमगा के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि वे बड़े सीधे और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी से भी उनकी रंजिश नही थी। ग्रामीणों ने साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जाहिर की है।

गला काटकर की गई हत्या

जुएल लोमगा की हत्या  घर से ले जाकर नदी किनारे गला काटकर जुएल को मार डाला गया। इसके बाद शव को दफना दिया गया, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है।

चुनाव के समय जुएल थे प्रखंड अध्यक्ष 

पोड़ाहाट जंगल के सुदूरवर्ती गुदड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के जुएल लोमगा लोकसभा चुनाव के समय प्रखंड अध्यक्ष थे और उन्होंने चुनाव में काफी सक्रियता से पार्टी के लिए काम किया था।