जनगणना-2021 की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के तहत जनगणना पूर्व परीक्षण(प्री सेंसस टेस्ट) किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में दो जगहों का चयन किया गया है। इनमें से एक सरायकेला-खरसावां जिले का गम्हरिया प्रखंड और दूसरा धनबाद नगर निगम क्षेत्र है।
गम्हरिया प्रखंड में परीक्षण के लिए 18 प्रगणक ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक के 40-40 परिवारों की हाउस लिस्टिंग की जाएगी।यह प्रक्रिया यह जानने के लिए अपनायी गई है, ताकि पूर्व परीक्षण के दौरान कोई अड़चन आए तो उससे सीख लेते हुए जनगणना की प्रक्रिया में बदलाव या सुधार किया जा सके। दरअसल इसके माध्यम से परखा जाएगा कि यह कितना कारगर है।
हाउस लिस्टिंग करते समय घरों की गिनती के अलावा उसमें उपलब्ध एक-एक सुविधा को भी दर्ज किया जाएगा। जबकि एनपीआर रजिस्टर बनाते समय प्रवासियों अर्थात काम की तलाश में पलायन करने वालों का भी उल्लेख किया जाएगा। ये सारे कार्य सांख्यिकी विभाग की ओर से बड़े अधिकारियों की निगरानी में हो रहे हैं।
दो एप के जरिये हो रहे हैं पूर्व परीक्षण
जनगणना पूर्व जांच की यह प्रक्रिया टैबलेट के माध्यम से की जा रही है।जनगणना पूर्व जांच की यह प्रक्रिया टैबलेट के माध्यम से की जा रही है।इसमें सेंसस एप और एनपीआर एप हैं, जिनमें सारे आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं। प्री सेंसस टेस्ट संपन्न होने के बाद इसमें दर्ज आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा।



