झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पदभार सम्भाला

0
DGP of Jharkhand

झारखंड: 1991 बैच के IPS अनुराग गुप्ता एक बार फिर से झारखंड के डीजीपी बनाए गए हैं। अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर झारखंड डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा।

बता दें कि गुरुवार की रात सरकार ने सीआईडी एवं एसीबी डीजी के पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया था। आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह गढ़वा एवं हजारीबाग एसपी और रांची के एसएसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर काम करने का भी अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here