रांची : मंजूनाथ भजंत्री ने राँची डीसी का पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। रांची डीसी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद डीसी ने कहा जिला प्रशासन सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेगी।जिला प्रशासन के स्तंभ पंचायत, प्रखंड अंचल कार्याल एवं पुलिस स्टेशन के पदाधिकारी/कर्मी ससमय कार्यालय आएं एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।




