रांची: झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस-2026 और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 15 से 28 नवम्बर तक पूरे राज्य में ‘स्थापना दिवस पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इसका भव्य समापन और तीन दिवसीय मुख्य आयोजन 26 से 28 नवम्बर 2026 तक रांची के खेलगांव (बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम परिसर) में हो रहा है। 28 नवम्बर 2026 तक विविध आयोजनों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, जिला स्तरीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों एवं सांस्कृतिक विरासत को साझा किया जा रहा है।राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी गीत-संगीत और मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया।आज विशेष आकर्षण के रूप में सुनिधि चौहान की लाइव प्रस्तुति हो रही है। इसके साथ ही शास्त्रीय गायन, सितार वादन, नागपुरी नृत्य-गायन, घोड़ा नृत्य और पाइका नृत्य का आयोजन शामिल है।28 नवम्बर समापन संध्या पर इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार सावंतिया, शगुन पाठक और पूजा चटर्जी की विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही संथाली एवं खोरठा वादन, जनजातीय जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका और मयूर नृत्य भी देखने को मिलेगा।




