मंत्री इरफान अंसारी:चंपाई सोरेन जी,अपने जमीर से एक सवाल जरूर पूछिएगा, झारखंड को जोड़िए,तोड़िए मत

0
champai soren & irfan ansari

रांची: झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन को खुला संदेश देते हुए उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने चंपाई सोरेन से अपने राजनीतिक फैसलों और पुराने रिश्तों पर आत्ममंथन करने की अपील की।इरफान अंसारी ने कहा कि जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल गए थे, तब उन्होंने कठिन परिस्थितियों में चंपाई सोरेन पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन हेमंत सोरेन की वापसी के बाद चंपाई सोरेन को खुद सम्मानपूर्वक सत्ता सौंपनी चाहिए थी।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने पर दुःख जताया,”चंपाई सोरेन जी, झारखंड में आप आज उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने समाज को जोड़ने की राजनीति के बजाय हमेशा विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने के आरोप झेले हैं। सेठ, प्रकाश, जायसवाल और भालू जैसे नेताओं के साथ आपकी नजदीकी देखकर मुझे बेहद दुख होता है।मंत्री ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जिससे आदिवासी और मुस्लिम समाज के बीच दूरी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मुस्लिम समाज का रिश्ता सदियों पुराना है और दोनों समुदायों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अंसारी ने चंपाई सोरेन से सदन में मुस्लिम समाज और महिलाओं पर दिए गए बयानों को लेकर भी सवाल उठाए। मंत्री ने लिखा,मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ तब हुई, जब आपने सदन में मुस्लिम समाज और मुस्लिम महिलाओं के प्रति ऐसी बातें कहीं। पिछले दो दिनों से मैं इसी बात को लेकर बेहद चिंतित हूं। क्या यह वही चंपाई सोरेन जी हैं, जिन्हें हम एक सेकुलर और सम्मानित नेता के रूप में जानते थे? आखिर भाजपा की कौन-सी मजबूरी है कि आप उसकी भाषा बोलने लगे हैं?उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन झारखंड की एकता और भाईचारे से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि चंपाई सोरेन झारखंड को जोड़ने की राजनीति करें, न कि समाज में विभाजन पैदा करने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here