गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आज एक्स पर एक पोस्ट किया है दैनिक भास्कर की एक खबर का, जिसमें बताया गया है कि मईयां सम्मान किसे मिलेगी । इसमें लिखा गया है कि झारखंड के मूलवासी होने पर ही किसी महिला को मईयां सम्मान की राशि मिलेगी। निशिकांत दुबे ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी “जिन बच्चों यानि पुरुषों की शादी दूसरे राज्य में हुई है उनकी पत्नी को मइयाँ सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।चुनाव के बाद सम्मान योजना बंद होने के कगार पर”.निशिकांत दुबे के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। एक शख्स कमेंट करते हैं”लगता है आपको ये पता नहीं है कि शादी के बाद महिला किसी भी राज्य का हो वो उसी राज्य की मूल निवासी हो जाती है जिस राज्य में उसका सादी हुआ है लोगो को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए ठीक है आप बिहार के हो भले आपके बीबी को इसका लाभ नहीं मिलेगा।”





