Ranchi : पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल.झारखंड अंडर-14 लड़कों की फुटबॉल टीम ने उमरिया, मध्य प्रदेश में हुई नेशनल स्कूल गेम्स फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है।शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखंड के जांबाज खिलाड़ियों ने पंजाब को 6-5 के पेनल्टी शूटआउट (टाइब्रेकर) में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग समेत अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। सभी ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।




