गोवा में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। उत्तर गोवा के मशहूर बागा बीच क्षेत्र में स्थित Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में कथित रूप से गैस सिलेंडर वि*स्फोट के बाद भीषण आग भड़क उठी। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौ*त की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात, आधी रात के बाद हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाइटक्लब प्रबंधन के खिलाफ ग़ैर-इरादतन हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर ली है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और पीएमओ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की सहायता की घोषणा की है.
झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया ”गोवा के नाइटक्लब में देर रात भीषण आग से कई लोगों के मरने की खबर अत्यंत दुखदायी है।मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”




