इंडिगो संकट के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर संज्ञान लिया है। त्योहार हो, आपात स्थिति हो या किसी की मजबूरी—हर समय महँगे टिकटों से लोगों की जेब खाली होती रही।हवाई किराए की बेवजह बढ़ोतरी ने आम यात्रियों पर भारी बोझ डाल दिया। इसी मनमानी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अब एयर टिकटों पर किराया सीमा (Air Ticket Cap) लागू कर दी है। लेकिन अब सरकार ने अधिकतम किराया तय कर दिया है।अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।




