TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी

0
babri masjid

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी.इस दौरान मंच पर नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के जयकारे गूंजते रहे।बाबरी मस्जिद की नींव सऊदी अरब से बुलाये गए मौलाना द्वारा डाली गयी , इसके लिए रिबन प्रोग्राम रखा गया ,सऊदी अरब के मौलानाओ के रिबन काटने के बाद लोगो ने अल्लाहु अकबर के नारे लगाए और एक दूसरे से गले मिलकर ख़ुशी का इजहार किया.

कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बंगाल के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों में कोई अपने सिर पर, कोई ट्रैक्टर–ट्रॉली में, तो कोई रिक्शा या वैन पर ईंटें लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए बेलडांगा और आसपास का पूरा इलाका सुबह से ही हाई अलर्ट पर रखा गया। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टुकड़ियाँ, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस की कई टीमें मिलाकर कुल तीन हजार से ज़्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

हुमायूं कबीर ने कहा कि बेलडांगा में न सिर्फ एक मस्जिद होगी, बल्कि वहां आने वाले सभी समुदायों के लोगों के लिए एक अस्पताल, एक शैक्षणिक संस्थान और एक गेस्ट हाउस भी होगा. हमायूँ कबीर का बड़ा ऐलान- बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए प्रारंभिक बजट 300 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही यहां मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, लाइब्रेरी, पार्क और हेलीपैड भी बनाया जाएगा।हुमायूं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “बंगाल में 2 करोड़ 82 लाख 533 मुस्लिम वोटर हैं. 90 सीटों पर अल्पसंख्यक वोट निर्णायक रोल निभाते हैं. हमें हर सीट पर अपने अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्वों को जिताना है. राज्य के अल्पसंख्यक मतदाताओं को एक साथ लड़ना होगा.”

बेलडांगा मे TMC विधायक हुमायूं कबीर के आह्वान पर बाबरी मस्जिद निर्माण स्थल पर इस्लामी फाउंडेशन ने चंदा लेना शुरू कर दिया.बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर हजारों की भीड़ ने एक चादर मे पैसे जमा करना शुरू कर दिया , ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक स्केनर भी जारी किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here