JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की छापेमारी

0
jpsc

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला है. सीआईडी (CID) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी कार्यालय में दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे जेपीएससी मुख्यालय को चारों ओर से घेर लिया, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके और न ही किसी प्रकार के दस्तावेज या अन्य सामग्री को बाहर ले जाया जा सके। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इस कार्रवाई का नेतृत्व रांची के सिटी एसपी ने किया। मौके पर कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा।जांच टीम कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, डिजिटल रिकॉर्ड, मेरिट लिस्ट से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की बारीकी से पड़ताल कर रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। जेपीएससी की अधिकारी श्वेता गुप्ता के आवास पर भी जांच एजेंसियों की छापेमारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here