दिल्ली : आज नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता और सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास ( लोक कल्याण मार्ग) के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों पर हुई पुलिस की बर्बरता और लगातार हो रहे पेपर लीक की अंतिम नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस विफल व्यवस्था का केवल एक चेहरा हैं।सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से कहा कि सरकार नीट (NEET) और छात्रों से जुड़े इस मुद्दे पर संसद में पूरी तरह चर्चा कराने के लिए तैयार है।केंद्रीय मंत्री और गृह सचिव ने राहुल गांधी से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा क्षेत्र का हवाला देते हुए तुरंत धरना प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया है।




