रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में (संभावित रूप से 5 या 6 अगस्त से) शुरू करने की तैयारी की जा रही है। झारखंड सरकार ने इस सत्र को लेकर अपनी प्रारंभिक रूपरेखा तय कर ली है, जिस पर कैबिनेट की बैठक में अंतिम मुहर लगनी है।यह मानसून सत्र कुल 6 दिनों का होने की संभावना है। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य निपटाए जाएंगे और अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है।




