मंत्री इरफान अंसारी: बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाला हर श्रद्धालु हमारे लिए भगवान शिव का स्वरूप

0
irfan ansari

देवघर |श्रावणी मेला-2026 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने आज देवघर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाला हर श्रद्धालु हमारे लिए भगवान शिव का स्वरूप है। उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार “जीरो टॉलरेंस ऑन हेल्थ इमरजेंसी” की नीति पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकें और सकुशल अपने घर लौटें।बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता तथा आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने श्रावणी मेला-2026 के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से 228 डॉक्टर, 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी, 41 स्वास्थ्य संस्थानों तथा 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस नेटवर्क और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा।डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है, ताकि उनकी आस्था और यात्रा दोनों सुखद एवं सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here