त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार, 20 जुलाई 2026 को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय के बाथरूम में मृत पाए गए हैं। उन्होंने मई 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यभार संभाला था।1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या (Suicide) का मामला मान रही है। स्टाफ द्वारा दरवाजा तोड़कर निकालने के बाद उन्हें तुरंत जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोपहर 12:48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। सरकार की तरफ से घटना की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराने की बात कही गई है।मौत की असली और सटीक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिहारीपुर गांव के रहने वाले थे।




