कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड CEO को सौंपा ज्ञापन ”बढाएं SIR प्रपत्र जमा करने की अवधि”

0
pradip yadav

रांची: रांची में आज झारखंड प्रभारी के. राजू, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं उपनेता राजेश कच्छप के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने SIR–2026 के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 1.13 करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और 47.41 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी लंबित है, जिससे विशेषकर शहरी क्षेत्रों में प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।साथ ही, 15 अगस्त को होने वाली ग्राम सभा की बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, ताकि मतदाताओं को सूची के प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here