आपदा को अवसर में बदल फिर कालाबाजारी सुरु झारखंड में 150 रुपये में बिक रहा E-पास जानिए कहा लगा ये बाजार।
झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। सख्त पाबंदियाें के बीच घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही है। हालांकि, जरूरत के मुताबिक ई-पास लेकर लोग अपने जरूरी काम निपटा रहे हैं। इधर, गुमला जिले में 100 से 150 रुपये में ई-पास बेचा जा रहा है। पास बनाने को लेकर कुछ दुकानदारों द्वारा सौ से डेढ़ सौ रुपए लिए जाने की सूचना मिली है। इस पर थानेदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी की मजबूरी का फायदा उठाना सरासर गलत है। मेहनत के एवज में उचित दाम लेना ही मानवता है। साथ ही वैसे दुकानदारों के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की बातें कही।
डुमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित नवाडीह चौक में थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में कोविड 19 के मद्देनजर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ई पास व मास्क की विशेष रूप से चेकिंग की गई। वहीं बिना ई पास व मास्क के चलने वालों का चालान भी काटा गया। वहीं थानेदार मनीष कुमार ने चौक में सब्जी बेच रहे दुकानदारों को वैक्सीन लेने हेतु जागरूक करते हुए दुकान के आगे चूने से सफेद घेरा बनवाया।



