कोरोना महामारी के बिच एक अच्छी खबर सरकारी नौकरी झारखंड में 2000 नर्स ANM की बहाली… यहां देखें

0

कोरोना महामारी के बिच एक अच्छी खबर सरकारी नौकरी झारखंड में 2000 नर्स ANM की बहाली… यहां देखें

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की भी कमी सामने आ रही है। आनेवाले समय में यदि मरीजों की संख्या और बढ़ती है तो यह समस्या और गहरा सकती है। राज्य सरकार ने इससे निपटने के लिए अल्प अवधि (छह माह) के लिए एएनएम तथा स्टाफ नर्स की बहाली तो शुरू की, लेकिन इसमें महज सौ एएनएम व स्टाफ नर्स ही बहाल हो सकीं। इससे प्रत्येक जिलों को पांच से भी कम संख्या में एएनएम तथा स्टाफ नर्स मिल पाईं।

राज्य सरकार को अपने अस्पतालों में एएनएम, स्टाफ नर्स या अन्य पारा मेडिकल कर्मियों की कमी को शीघ्र दूर करनी है तो स्थायी बहाली की ओर बढ़ना होगा। यह बहुत मुश्किल काम भी नहीं है, क्योंकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में एएनएम के 1,698 नियमित नियुक्ति तथा 287 बैकलॉग नियुक्ति के लिए आवेदन दो साल पहले मंगाए जा चुके हैं।

किसके कितने पद रिक्त

  • लैब तकनीशियन : 500
  • फार्मासिस्ट : 412
  • एएनएम : 1985
  • स्टाफ नर्स : 1500

नोट – ये रिक्त पद स्वीकृत बलों के अनुसार है, जबकि आइपीएच नॉर्म्स के अनुसार आवश्यक पद ही स्वीकृत नहीं है।