रांची में नहीं होगी रेमडेसिविर की किल्लत, हैदराबाद से पहुंची महत्वपूर्ण इंजेक्शन की खेप
राजधानी रांची में अब कोरोना से निपटने के लिए महत्वपूर्ण रेमडेसीविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी। हैदराबाद से रेमडेसीविर इंजेक्शन की एक खेप आ गई है। रेमडेसीविर इंजेक्शन की ये खेप रांची एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के विमान से उतारी गई। इसके बाद इस इंजेक्शन की खेप को सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इस खेप में 96 वाइल्स रेमडेसीविर इंजेक्शन आया है।
वायु सेना के सी-17 विमान से दिल्ली के हिंडन एयरपोर्ट से नौ ऑक्सीजन टैंकर राजधानी पहुंचे हैं। सभी आक्सीजन टैंकरों को रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा बोकारो ले जाया गया है। अब यह ऑक्सीजन टैंकर बोकारो से ऑक्सीजन भरने के बाद ट्रेन के जरिए दिल्ली ले जाए जाएंगे।



