ऑक्सीमीटर से जुडी जरुरी सुचना , जमा करने होंगे 1000; वापस करने पर लौटा दिए जाएंगे पूरे पैसे जानिए कैसे ले।

0

ऑक्सीमीटर से जुडी जरुरी सुचना , जमा करने होंगे 1000; वापस करने पर लौटा दिए जाएंगे पूरे पैसे जानिए कैसे ले।

शहर में लोगों को ऑक्सीमीटर प्राप्त नहीं हो पा रहा है। अग्रवाल सभा मानव जीवन की रक्षा हेतु समाज के जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवा रहा है। जिस व्यक्ति को ऑक्सीमीटर की आवश्यकता है, वह रतन कुमार मोर, मंजीत जाजोदिया एवं विनोद जैन के नंबर पर वाट्सएप कर महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, रांची से इसे प्राप्त कर सकता है।

ऑक्सीमीटर 15 दिन के लिए दिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं एक हजार रुपया सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करना होगा। 15 दिनों के बाद ऑक्सीमीटर (चालू अवस्था में) लौटाने पर 1,000 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। रतन कुमार मोर (अध्यक्ष) अग्रवाल सभा, रांची का मोबाइल नंबर 94315-78218, विनोद जैन (पूर्व अध्यक्ष) अग्रवाल सभा, रांची का मोबाइल नंबर 94315-88612 और मंजीत जाजोदिया (मंत्री) अग्रवाल सभा, रांची का मोबाइल नंबर 98351-61000 है।

रतन कुमार मोर ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों की मदद करना है। इसीलिए ऑक्सीमीटर लौटाने के बाद उन्हें पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा। जिन्हें किसी तरह की परेशानी हो, वे यहां आकर जरूर ऑक्सीमीटर ले जाएं।