TNM’ 25 SEP:- अभी कुछ दिनों पहले भाजपा के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष को ओरमांझी क्षेत्र में गोलियों से छलनी कर दिया गया था,रांची जिला भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या ओरमांझी के साहेर गांव में रहने वाले मनोज मुंडा ने करायी थी। उसके ताल्लुकात पीएलएफआई से भी हैं। हत्या की घटना के बाद हिरासत में लिये गए दो संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस टीम को यह जानकारी मिली है। यह पता चला है कि मनोज के आग्रह पर जीतराम की हत्या के लिए पीएलएफआई ने शूटर भेजे थे। जांच में पुलिस को यह पता चला है कि जिस समय जीतराम पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल था, उसी समय से उसकी गतिविधि पर दो अपराधी नजर रखे हुए थे। वह जैसे ही पुतला दहन के बाद निकला और पालू के एक होटल में राजिकशोर के साथ बैठा, इसकी जानकारी शूटरों को दे दी गई। मनोज मुंडा होटल के समीप कार से और शूटर मोटरसाइिकल से पालू में होटल के समीप पहुंचे थे। मनोज उस समय अपनी गाड़ी में ही बैठा रहा और शूटर सड़क के दूसरे छोर पर अपने साथी को मोटरसाइिकल के साथ मुस्तैद रखकर होटल पहुंचा। अपराधी नें जीतराम के माथे पर गोली मारी जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गयी उसके बाद अपराधी राजधानी की तरफ फरार हो गया। the news mirchi



