लौट रही बुजुर्ग से चेन स्नैचिंग, F.I.R दर्ज

0

रांची:  डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप मॉर्निंग वॉक से लौट रही बुजुर्ग से चेन झपट लिया गया हैl घटना शनिवार सुबह 7:00 बजे के आसपास की बताई जा रही हैl  बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन और कान की बाली झपट कर फरार हो गया। इस संबंध में चेन स्नैचिंग की शिकार हुई पीड़िता फिरदौस नगर निवासी साबरा खातून के बयान पर डोरंडा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैl